मैत्री संस्था द्वारा टूटीगंडी,न्यू बस स्डैंड जियो पार्किंग के सामने पौधारोपण किया गया
देश राज शर्मा, शिमला, मैत्री संस्था द्वारा आज Green Scene Shimla Project के अनर्तगत टूटीगंडी,न्यू बस स्डैंड जियो पार्किंग के सामने पौधारोपण किया गया।
जिसमें शिमला के विधायक हरीश जनारथा मुख्य अतिथि रहे व उनके द्वारा पौधारोपण का शुभ कार्य प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम में सैंडल स्कूल छात्रों को सर्टिफिकेट, टोपियां, छतरियां और सर्टिफिकेट भी दिए गए।
आई टी आई से आए छात्रों ने भी पौधे लगाए और संस्था के सदस्यों की पौधा रोपण
में मदद की। संस्था द्वारा उन्हें भी टोपियां दी गई
व सभी उपस्थित स्वयंसेवकों को जलपान भी करवाया गया।
