February 14, 2026

15 को बंद रहेगा सन्यारड़ी-सर्किट हाउस रोड़

मंडी, 14 अक्तूबर। मंडी शहर में सन्यारड़ी से सर्किट हाउस रोड़ 15 अक्तूबर को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द रहेगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद राम ने बताया कि सड़क से मलबा हटाने के कार्य के लिए रविवार 15 अक्तूबर को सन्यारड़ी से सर्किट हाउस सड़क बंद रखी जाएगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *