December 21, 2025

संत लोंगोवाल ने अमन-शांति के लिए दिया बलिदान: अरोड़ा

लोंगाेवाल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने लोंगाेवाल में आज कहा कि संत हरचंद सिंह लोंगोवाल ने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर पंजाब की अमन-शांति और एकता के लिए बलिदान दिया। राज्य की जनता उनकी कुर्बानी को हमेशा इसी तरह नमन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि संत लोंगोवाल क़ौम के महान शहीद हैं। उन्होंने पंजाब की एकता और शांति के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। उन्होंने राज्य में शांति और भाईचारे की सौहार्दपूर्ण सांझ बनाए रखने के लिए निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य किया। उनका जीवन हर अमन-पसंद व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत है। वह किसी एक पार्टी या धड़े के नेता नहीं थे, बल्कि संपूर्ण जनसमुदाय के मार्गदर्शक थे। उन्होंने इस बात पर दुख प्रकट किया कि आज भी कुछ राजनीतिक पार्टियां, जो स्वयं को पंथक कहती हैं, संत हरचंद सिंह लोंगोवाल के नाम पर छोटी राजनीति कर रही हैं।

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि ने महान शहीद लोंगोवाल को याद किया और रक्तदान कैंप में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा तथा अन्य लोगों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *