संजय कुंडू को हटाया आयुष विभाग में दी प्रधान सचिव की जिम्मेदारी
प्रदेश सरकार पुलिस की निगरानी में डीजल पेट्रोल की व्यवस्था कर रही है
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर से संबंध रखने वाले कारोबारी निशांत से जुड़े मामले के बाद डीजीपी पद से हटाए गए संजय कुंडू के मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। सुक्खू सरकार ने संजय कुंडू को पदोन्नत किया है। सरकार ने उन्हें पद्दोनन्त कर आयुष विभाग का प्रधान सचिव लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व डीजीपी संजय कुंडू को हटाया नहीं बल्कि पद्दोनित किया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो वह इस मामले में कुछ कहना नहीं चाहते लेकिन उनके खिलाफ आई शिकायत को लेकर सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन किया है। संजय कुंडु ने 35 साल तक प्रदेश की सेवा की है। उनकी छवि स्वच्छ है। निष्पक्ष जांच हो, इसको देखते हुए सजंय को डीजीपी के पद से हटाकर प्रधान सचिव लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर प्रदेश सरकार नजर रखे हुए है। पेट्रोल डीजल की कमी नहीं होगी। प्रदेश सरकार पुलिस की निगरानी में डीजल पेट्रोल की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ट्रक चालकों की हड़ताल के मामले को गम्भीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्निवाल से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
