January 26, 2026

सैनी ने प्रदेश में नवचयनित 705 महिला चिकित्सा अधिकारियों सहित कुल 1090 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में नवचयनित 705 महिला चिकित्सा अधिकारियों सहित कुल 1090 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमे स्वास्थ्य विभाग के 561 डॉक्टर्स और आयुष विभाग के 529 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं।

पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय अभिसंस्करण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों से आग्रह किया कि वे पूरी मेहनत व लग्न के साथ मानवता की सेवा करते हुए स्वस्थ हरियाणा और सशक्त भारत का निर्माण करने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *