February 14, 2026

गोंदपुर बनेहड़ा के साहिल कौशल इंडियन कोस्ट गार्ड में बने असिस्टेंट कमांडेंट

दौलतपुर चौक
क्षेत्र के गांव गोंदपुर बनेहड़ा के साहिल कौशल इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट बने हैं जिससे उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। गौर रहे कि साहिल की पढ़ाई नर्सरी से कक्षा चतुर्थ तक स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गगरेट से हुई। पांचवी कक्षा डीएवी अम्बोटा और कक्षा छठी से कक्षा बारहबी तक की पढ़ाई साहिल ने सैनिक स्कूल सुजानपुर से की। उसके बाद 2021में बीएससी नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट गति शक्ति विश्वविद्यालय वडोदरा गुजरात से उत्तीर्ण की। फिर साहिल ने अपनी कड़ी मेहनत से असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पहुंचे और वर्तमान में कन्नूर केरल में सेवारत हैं। साहिल ने अपनी सफलता का श्रेय दादा बिशन दास, माता निशा एवम पिता सतनाम कौशल के साथ साथ गुरुजनों को दिया है। साहिल कौशल के पिता
रिटायर्ड सूबेदार मेजर सतनाम कौशल सैनिक कैंटीन दौलतपुर चौक में कार्यरत हैं जबकि माता निशा हिमाचल पुलिस में हेड कांस्टेबल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *