सचिन राणा ने उत्तीर्ण की गेट,नेट,जेआरएफ की परीक्षा, आईआईटी मंडी में करेंगे शोध
दौलतपुर चौक( संजीव डोगरा)
नजदीकी भवनौर गांव के रहने वाले सचिन राणा ने गेट,नेट एवम जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिससे उन्हें बधाई देने वालो का तांता लग गया है। गौर रहे सचिन राणा ने दसवीं एवम दस जमा दो तक कि पढ़ाई सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा से उत्तीर्ण की है। जबकि 2018 में राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात 2020 में डीएवी कॉलेज दसुआ से एमएससी फिजिक्स में डिग्री हासिल की। सचिन राणा के पिता सुनील राणा किसान है और माता उषा कुमारी गृहणी हैं। सचिन राणा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से घर मे नेट जेआरएफ की तैयारी सेल्फ स्टडी के आधार पर कर रहे थे।सचिन राणा ने बताया कि उन्हें जेआरएफ नेट एवम गेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्हें आई आई टी मंडी में पीएचडी में प्रवेश मिला है जहां वह हाई एनर्जी फिजिक्स में शोध करेंगे। सचिन राणा ने अपनी सफलता का श्रेय जीसी दौलतपुर चौक के फिजिक्स के पूर्व प्राध्यापक डॉ नरेंद्र ठाकुर जो कि आजकल सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेट यूनिवर्सिटी में बतौर प्राध्यापक के पद पर सेवाएं दे रहे है, को दिया है। साथ ही अपने माता पिता एवम फिजिक्स के अन्य प्राध्यापक डॉ विवेक शर्मा धर्मशाला, डॉ अनिल ठाकुर एवम डॉ राजेश ठाकुर (दसुआ) को दिया है।
