March 12, 2026

भारत को विकसित देश बनाने में सहभागी बनें ग्रामीण : कप्तान सिंह

बादली खंड के गांव खेडक़ा गुर्जर और शिकंदरपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा -जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
बादली (झज्जर), विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के माध्यम से आमजन की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करवाने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक का अहम योगदान है।
जिला परिषद के चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना नेबादली खंड के गांव खेडक़ा गुर्जर में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता नरेंद्र जाखड़ ने की। कार्यक्रम में जिप चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना,भाजपा नेता नरेंद्र जाखड़,एसडीएम रविंद्र कुमार का ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। जिप चैयरमैन ने कहा कि बिना रूकावट के आमजन को योजनाओं का लाभ मिले,यही विकसित भारत की पहचान हैै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ के प्रयासों से ग्रामीणो की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभाग गांव-गांव पहुंच रहे हैं। किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए उसके नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी होता है। ऐसे में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक देशवासी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल करने के लिए भरसक प्रयास करने हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा इसी संकल्पना को पूरा करने के लिए शुरू की गई है ताकि लोगों को जागरूक करके विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके और साथ ही लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता नरेंद्र जाखड़ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार देश-प्रदेश में अंत्योदय के सपने को पूरा करते हुए हर आमजन के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को वरीयता दी, जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह गए थे। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर एक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।
गांव सिकंदरपुर पहुंंची संकल्प यात्रा के स्वागत में उमड़े ग्रामीण
दोपहर बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव सिकंदरपुर पहुंची जहां ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर जिला सचिव प्रवीण गर्ग बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे,जबकि भाजपा नेता नरेंद्र जाखड़ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुशीला देवी ने की।
मुख्य अतिथि प्रवीण गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में नागरिकों को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब लोगों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लिए किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। आज आधुनिक तकनीक के चलते विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हरियाणा में 15 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फैसले खरीदी जा रही हैं। वहीं 21 प्रकार की सब्जियों को भावांतर भरपाई योजना के तहत लिया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने गांव के लोगों की समस्या के समाधान को लेकर उनकी मदद भी की और गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सभी पात्र जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सुगम तरीक़े से व्यवस्था की गई है।
एलईडी युक्त वैन से सरकार की योजनाओं से आमजन को कराया रूबरू
गांव खेडक़ा गुर्जर और शिकंदरपुर में संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में एलईडी युक्त वैन के जरिये सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया तथा मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभान्वित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने धरती कहे पुकार के नामक गीत की शानदार प्रस्तति देकर ग्रामीणों और किसानों को जागरूक किया।

आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की दिलाई शपथ
गांव खेडक़ा गुर्जर में जिप चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना और गांव शिकंदरपुर में भाजपा जिला सचिव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित लोगों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ दिलाई कि वे भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।

‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के जरिए लाभार्थियों ने सांझा की अपने मन की बात
गांव खेडक़ा गुर्जर और शिकंदरपुर में किसान योगेंद्र व रविंद्र,सविता,सीमा,कौशल्या,सरोजबाला ने संकल्प यात्रा- जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के तहत अपने मन की बात लोगों के साथ सांझा करते हुए बताया कि कैसे वह और उनका परिवार सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में बदलाव ला रहे हैं।

कार्यक्रमों में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
इस अवसर गांव खेडक़ा गुर्जर के सरपंच सुनील कुमार,बाबा रामानंद महाराज,बाबा मंजीत, गौशाला के प्रधान सतपाल सिंह,बीडीपीओ युद्धवीर सिंह,गांव शिकंदरपुर में मंडल अध्यक्ष बसंत,समाजसेवी सोमदास,मोनी,आनंद,अजीत,सुमन,पवन शिकंरदपुर,सरपंच वाजितपुर आनंद कुमार,बिशंबर दयाल,बीडीपीओ पूजा शर्मा,एसईपीओ अशोक कुमार,ग्राम सचिव औमप्रकाश व दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *