गीता महोत्सव में आरटीए विभाग ने कराई पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता
झज्जर,24 दिसंबर। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव में आर.टी.ए विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग व मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें कुणाल,सानिया,महक,हर्षिता,वंशिका,रोहित,कार्तिक,सुमित,नरेंदर,नेहा,शीतल,पारुल,प्रिया,हिमांकी,यश,हिमानी,सानवी,प्रियंवदा,सोनिया,ईशा,तम्मना,तनिसा,रोहित,नवीन,जिया,सोनिका आदि ने भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र, छात्राओ व आम जन को सांसद डॉ अरविंद शर्मा और डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने पुरस्कृत किया। सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करने वाले लोगों को हेलमेट भी प्रदान किये।
