शताब्दी सहित 58 ट्रेनों के रूट आज से बहाल
जालंधर: गत 12 दिनों से चेहड़ू स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे की तरफ से ब्लॉक लिया हुआ है। इस वजह से बुधवार को भी शताब्दी एक्सप्रेस फगवाड़ा और शान- ए- पंजाब एक्सप्रेस लुधियाना तक ही आई।
ऐसे में दोपहर दो बजे तक अमृतसर के लिए सिटी रेलवे स्टेशन से कोई भी रेलगाड़ी न मिल पाने की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। क्योंकि रेलवे की तरफ से 58 रेल गाड़ियों को रद्द किया हुआ है और जो चल रही हैं वे डायवर्ट रूटों पर आने की वजह से देरी पर पहुंच रही। इस वजह से यात्रियों की दिक्कतें और परेशानियां भी बढ़ी।
रेलगाड़ियों के रद्द व डायवर्ट रूट पर चलने को लेकर ब्लॉक 27 नवंबर तक लिया गया था। इस वजह से वीरवार को सभी रेलगाड़ियां फिर से अपने रूट पर दौड़ने लगी हैं। इसके साथ ही यात्रियों को कुछ हद तक राहत भी मिलेगी।
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर 12 दिन बाद शताब्दी एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब सहित 58 रद्द चल रही रेलगाड़ियां बहाल हो गई है। जिस वजह से यात्रियों को भी कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से पहुंची।
इसके अतिरिक्त नंगल डैम एक्सप्रेस 14506 पौना घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस 15707, लुधियाना छेहर्टा एमईएमयू 04591 सवा एक घंटा, हावड़ा एक्सप्रेस 13005 एक घंटा देरी से आई।
