February 25, 2026

विजीलैंस द्वारा 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेने के दोष में मुंशी काबू; एस. एच. ओ. और ए. एस. आई. की भूमिका जांच अधीन

चंडीगढ़,

विजीलैंस ब्यूरो ने थाना कूम कलाँ में तैनात एम. एच. सी. (मुंशी) हरदीप सिंह ( ए. एस. आई.) को लुधियाना ज़िले के गाँव दुआबा भैनी की रहने वाली एकता से 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेने के दोष में काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता एकता ने 21-07-2023 को भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि तारीख़ 13-4-2023 को उसके भाई दीपक कुमार और अन्यों के खि़लाफ़ थाना कूम कलाँ में आई.पी. सी की धारा 323, 341, 506, 148, 149 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 38 दर्ज की गई थी। उसका भाई दीपक भी ज़ख्मी हुआ था, जिस कारण उस ( दीपक) ने भी अवतार सिंह और अन्यों के खि़लाफ़ आई. पी. सी. की धाराओं 326, 323, 341, 506, 148, 149 के अंतर्गत क्रॉस एफ. आई. आर. दर्ज करवाई थी।

शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि क्रास एफ. आई. आर. के अधीन विरोधी पक्ष के खि़लाफ़ कार्यवाही के लिए एस. एच. ओ. परमजीत सिंह (एस. आई.) ने 1 लाख रुपए की माँग की थी और एम. एच. सी. हरदीप सिंह ने 50, 000 रुपए में सौदा तय करवा दिया था। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि ए. एस. आई. रणधीर सिंह ने उससे 35,000 रुपए रिश्वत के लिए और एम. एच. सी. हरदीप सिंह ने 20,000 रुपए अलग तौर पर लिए हैं। उसने विजीलैंस को एम. एच. सी. हरदीप सिंह के साथ रिश्वत लेन-देन सम्बन्धी हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी सौंपी है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत और काल रिकार्डिंग की जांच बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अधीन एफआईआर नंबर 18 तारीख़ 02. 08. 2023 को दर्ज करके मुलजिम हरदीप सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है। उसे कल अदालत में पेश किया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि एस. एच. ओ. परमजीत सिंह और एएसआई रणधीर सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *