February 15, 2026

अमृतसर में बैंक में घुसे लुटेरे, 12 लाख रुपए लूटकर फरार

अमृतसर- महानगर में शनिवार को बड़ी वारदात घटित हुई। यहां दिनदहाड़े लुटेरे आईसीआईसीआई बैंक से 12 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बताया जाता है कि लुटेरे स्कूटर पर आए थे और ICICI बैंक को निशाना बनाया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर लुयेरों का पता लगाने में जुट गई है। बताया जाता है कि तरनतारन रोड पर धर्म कांटा के नजदीक स्थित ICICI बैंक की ब्रांच पर शनिवार दोपहर को तीन नकाबपोश लुटेरे घुसे। उन्होंने बैंक के कैश काउंटर पर कैशियर के सिर पर बंदूक रखी और उससे जितना कैश था लेकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *