March 11, 2026

रावमापा जोह के रितिका एवम दानिश प्रथम

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोह की रितिका एवम दानिश की टीम ने खण्ड स्तरीय बाल विज्ञान मेले में वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ ग्रामीण वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित किया है जिससे स्कूल में हर्ष की लहर है। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने बताया कि रितिका एवम दानिश की टीम अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई है,जिसके लिए उन्होंने विज्ञान के अध्यापक इंदु एवम अजय कुमार को बधाई दी है। इस अवसर पर प्राध्यापक सरिता रानी, मोनिका, रविन्द्र सिंह, अशोक, राकेश, संजय शारदा, आरती, अमन शारदा, गुरदेई, मुकेश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *