February 11, 2026

राजनीति से ऊपर उठकर अनुराग ठाकुर हिमाचल में बाढ़ पीड़ित परिवारों को दिलाएं राहत: कर्नल धर्मेंद्र पटियाल

अजय कुमार, बंगाणा, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन व बाढ़ की स्थिति से राज्य नाजुक दौर से गुजर रहा है। इस प्राकृतिक आपदा से सैकड़ो लोगों की जान चली गई है। सैकड़ो परिवार घर से बेघर हो गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 घंटे पीड़ित परिवारों के पास ढाढस बांधने पहुंच रहे हैं। लेकिन हिमाचल की जनता द्वारा चुने गए सांसद जो भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं उनके द्वारा हिमाचल को कोई फौरी राहत न देना बाढ़ पीड़ित परिवारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह शब्द हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल ने बंगाणा में पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कहे। कर्नल धर्मेंद्र ने कहा कि राजनीति तो कभी भी किसी भी मंच पर हो सकती है लेकिन वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति से गुजर रही जनता का 10000 करोड़ से ज्यादा नुकसान हो चुका है। एक तरफ छोटे बच्चे भी अपना गुल्लक तोड़कर मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दे रहे हैं दूसरी तरफ हमीरपुर लोकसभा के सांसद जो भारत सरकार में हिमाचल के अकेले मंत्री हैं उनकी तरफ से आपदा पर हिमाचल में पीड़ित परिवारों के लिए न कोई मदद और न ही किसी प्रकार की राहत दी जा रही है। कर्नल धर्मेंद्र पटियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज करते हुए कहा कि चुनाव के समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल आते हैं तो उन्हें हिमाचली खानपान व पकवानों की याद आती है लेकिन आपदा पड़ने पर प्रधानमंत्री द्वारा कोई विशेष राहत नहीं दी गई है। कर्नल धर्मेंद्र पटियाल ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेता आपदा के समय केवल राजनीति कर रहे हैं। धर्मेंद्र पटियाल ने कहा कि 2020 में कोविड के समय राज्य कांग्रेस का हर नेता भाजपा के साथ खड़ा होकर सहयोग कर रहा था लेकिन इस भयंकर त्रासदी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बाढ़ पीड़ितों परिवारों कि किसी प्रकार की मदद न करते हुए दिल्ली में बैठकर राजनीति चमका रहे हैं जो की जनता के साथ अन्याय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *