February 25, 2026

लोकसभा चुनावों में संविधान बदलने के कांग्रेस के झूठ की भाजपा को चुकानी पड़ी कीमत: रीजीजू

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि यह शर्म की बात है कि बाबा साहब आंबेडकर के अनुयायी कांग्रेस के इस ‘‘झूठे ’’ विमर्श में फंस गए कि अगर भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतती है तो वह संविधान बदल देगी।भाजपा नेताओं ने अक्सर कहा है कि इस विमर्श के कारण उन्हें लोकसभा चुनाव में भारी कीमत चुकानी पड़ी, जिसके परिणाम चार जून को घोषित किए गए थे। पार्टी ने लोकसभा में अपना बहुमत खो दिया और केवल 240 सीट पर सिमट गई।

विपक्ष के इस विमर्श का मुकाबला करने के लिए भाजपा द्वारा राज्यभर में आयोजित ‘संविधान जागर यात्रा’ को संबोधित करते हुए रीजीजू ने दावा किया, ‘‘कांग्रेस ने लगातार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विरासत को हाशिए पर रखा है। संसदीय रिकॉर्ड की समीक्षा से पता चलता है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, जिन्होंने 1980 के दशक में 400 से अधिक लोकसभा सीट हासिल की थीं, ने भी आरक्षण का विरोध किया था।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह शर्म की बात है कि डॉ. आंबेडकर का अनुसरण करने वाले लोग कांग्रेस द्वारा दुष्प्रचारित विमर्श के प्रति संवेदनशील हैं कि भाजपा संविधान को बदल देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *