February 25, 2026

आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामलाः सीबीआई ने तृणमूल के युवा नेता से कई घंटे की पूछताछ

कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता आशीष पांडे से पूछताछ की है। वो आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हाउस स्टाफ भी है। सीबीआई ने कई घंटों तक आशीष पांडे से पूछताछ की है।

सीबीआई अधिकारी ने कहा, “पांडे का फोन नंबर कई लोगों की कॉल लिस्ट में पाया गया। जिस दिन प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला, उस दिन वह अपनी एक गर्लफ्रेंड के साथ साल्ट लेक के एक होटल में ठहरा था। हम उस दिन उसकी गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

सीबीआई ने होटल अधिकारियों को भी पांडे की बुकिंग और किए गए भुगतान का ब्यौरा देने के लिए बुलाया है। अधिकारी ने कहा, “होटल का कमरा एक ऐप के जरिए बुक किया गया था। वह 9 अगस्त की दोपहर को होटल में आया और अगली सुबह चला गया। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसका वहां ठहरने का उद्देश्य क्या था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *