डीडीएम कॉलेज में स्थापना दिवस की धूम,होनहारों पर बरसे इनाम
दौलतपुर चौक : ( संजीव डोगरा) क्षेत्र के डीडीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस गोंदपुर बनेहड़ा का 16 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम एवम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर जगत मोहन ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा राकेश एवम जिला पार्षद सुशील कालिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्रो आर एस ठाकुर एवम सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य टेक चन्द परमार उपस्थित रहे। माँ सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में संस्थापक नरेंद्र शर्मा ने सर्वप्रथम महंत द्वारका दास एवम माता चंचला देवी को नमन के पश्चात डीडीएम कॉलेज ऑफ फ़ार्मेसी एवम स्कूल की उपलब्धियों को गिनवाया। मुख्यातिथि जगत मोहन एवम बाबा राकेश शाह ने संस्कार आधारित शिक्षा पर बल दिया वहीं जिला पार्षद सुशील कालिया ने डीडीएम के विद्यार्थियों द्वारा क्षेत्र का नाम रोशन करने पर डीडीएम टीम को बधाई दी,साथ ही आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ साथ आम जनमानस एवम देश सेवा के लिए भी जज्बा दिखाएं। इस मौके पर प्रदेश भर में डीडीएम का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 2100 रुपये कैश प्राइज के साथ साथ स्मृति चिन्ह एवम प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम ने सैकड़ो की तादाद उपस्थित आम जनमानस का मन मोह लिया। इन्हें मिले पुरस्कार स्टेट टॉपर भारती ठाकुर एवम नेहा चौधरी। के अलावा प्रीति डढवाल, वैशाली,कोमल, आरती, रूबी, कामना, अंकिता, अंकुश, शिवानी, प्रीति, आँचल, हर्ष, खुशी, रीमा, अंशिका, अनमोल, तन्वी, अक्षय, सोनिका, तनिका इत्यादि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह रहे उपस्थित इस मौके पर राजिंदर शर्मा, आशीष शर्मा, डॉ विकास शर्मा,प्रो रेखा राणा,प्रो नेहा,प्रो निधि,प्रो संदीप शर्मा के अलावा प्रधानाचार्य विनोद बन्याल, अजय शर्मा, मुकेश, अनु डडवाल, अंकुश रत्न, शाम लाल, जीत चौधरी, संजय पुर्जा, पूर्ण चन्द इत्यादि उपस्थित रहे।
