लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रिव्यू मीटिंग आयोजित
झज्जर, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों की मीटिंग ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरु कर दी गई है । चुनाव कार्यों की समय पर तैयारी पूरी करने के लिए बतौर नोडल अधिकारी ड्यूटी निर्धारित की गई है। मीटिंग के दौरान एडीसी सलोनी शर्मा भी मौजूद रही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन चुनाव को लेकर पूरी गंभीरता के साथ तैयारी कर रहा है और इसके मद्देनजर रिव्यू मीटिंग का आयोजन किया गया है। मीटिंग में कई अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े । इस अवसर पर सीईओ डॉ सुभिता ढाका, बादली एसडीएम सतीश यादव, बहादुरगढ एसडीएम श्वेता सुहाग, सीटीएम एवं जिला उपनिर्वाचन अधिकारी राकेश सैनी, बेरी एसडीएम रविंद्र मलिक, डीएमसी परवेश कादियान, डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईओ अमित बंसल सहित अन्य नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
