March 1, 2026

7 मार्च को जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठकराजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे अध्यक्षता

मंडी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक 7 मार्च को प्रातः 11.00 बजे विपाशा सदन मंडी में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने समिति के सभी गैर सरकारी सदस्यों से आग्रह किया कि वे जन शिकायतों की सूचना समय पर भेजें, ताकि बैठक में उनके निवारण की सुनवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *