सेवानिवृत्त हो चुके 80 वर्ष बुजुर्ग पेंशनर्स को किया हिमा अंचल पेंशनर्ज संघ द्वारा सम्मानित
ऊना/सुखविंदर/5 सितंबर/ विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक में आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में हिम आंचल पेंशनर्ज की मीटिंग हुई। जिसमें हिम आंचल पैंशनर संघ की सभा के रमेश भारद्वाज की अध्यक्षता में 80 वर्ष पूर्ण कर चुके हिम आंचल पैनशन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर योग राज शर्मा राज्य एवं प्रदेश प्रधान मुख्यातिथि रहे। इस अवसर पर जिला प्रधान राज कुमार शर्मा, उपप्रधान राम मूर्ति लट्ठ, जिला प्रैस सचिव रोशन लाल चौधरी, महासचिव देसराज मेहता, वित सचिव राम पाल धीमान और ब्लाक के सचिव हरबंस लाल, वित सचिव सत देव कंवर और प्रैस सचिव सतदेव पराशर और विभिन्न विभिन्न विभागों से रिटायर हुए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला प्रधान राज कुमार शर्मा ने बताया कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 600 के करीब पैशनर हैं । संघ ने यह निर्णय लिया है कि जो पैंशनर 80 वर्ष की आयु के ऊपर वाले हैं उन्हें हिम आंचल पेंशनर्ज की ओर से सम्मानित किया जाएगा। राज कुमार शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज 31 पुरुष और महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि हमारा इस संघ को बनाने का सबसे बड़ा मकसद जो है की बुजुर्ग सेवानिवृत्त हो चुके है उनकी समस्याओं को जैसे कम पेंशन मिलना, पेंशन समय पर न मिलना, उनके घर बैठे किसी प्रकार की समस्या ताकि हर महीने आकर वह अपनी समस्या को संघ में बैठकर समाधान किया जा सके, यह हमारा मोटो रहा है। इस मौके पर हेल्पेज इंडिया एनजीओ जिनको गुगगल द्वारा समर्थन प्राप्त है आए हुए थे ताकि जो रिटायर पेंशनर बुजुर्ग हैं जो कि आजकल साइबर क्राइम की ठगी का शिकार होते जा रहे हैं। जैसे कि मोबाइल पर पिंन कोड भेजना,लाटरी का लालच देना , बैंक के कर्मचारी बन कर बात करना, इस प्रकार की ठगी का शिकार न हो इसके बारे में भी कैसे बचा जाए इसके बारे में भी बुजुर्गों को पूरी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अमर सिंह मिन्हास, शिव मोहन सिंह, होशियार सिंह कंवर,कृपाल डडवाल, रामानंद शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा,सतदेव कंवर, किशोर चंद,नानक चंद,जय चंद, हरबंस लाल,विधा सागर,उतम चंद,राम दास, कुशल चंद, ज्ञान चंद, बलवीर सिंह मिन्हास, गुरवचन सिंह, महावीर शर्मा, बलवंत सिंह, जसवंत राय, कृष्ण सिंह, रघुवीर सिंह, उर्मिला देवी, प्रिय दर्शनी,कांता देवी,राम कुमारी, शीला देवी, शंभू दत और तिलक राज आदि को सम्मानित किया गया।
