February 21, 2026

अरसू में विश्राम गृह का किया जाएगा विस्तार, शिकायतों पर 15 दिन के भीतर देनी होगी रिपोर्ट

सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में बोले मंत्री, आनी में नगर पंचायत बनाने का किया जाएगा प्रयास –
कुल्लू : कुल्लू जिले की आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड उपमंडल के अरसू में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र की 5 पंचायतों अरसू, कोट, बाड़ी, बाडीधार व निशानी से 52 शिकायते व मांगें प्राप्त हुई। जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर लिया गया।
विक्रमादित्य ने शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटारे के निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर एसडीएम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि अरसू में विश्राम गृह के दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आनी नगर पंचायत को पुन: गठित करने का भी पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दलाश में पॉलिटेक्निक संस्थान के निर्माण के लिए त्वरित उचित कदम उठाने का आश्वासन भी स्थानीय लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने स्तर पर समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य पर कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं व शिकायतों का उनके घर द्वार के निकट समाधान सुनिश्चित बनाने लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरम्भ किया है ताकि लोगों के समय व पैसे की बचत हो सके व तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने कहा कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं, कार्यक्रमों व सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देना भी कार्यक्रम का उद्देश्य है। लोकनिर्माण मंत्री ने अधिकारियों को लोगों से प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेने तथा तत्काल समाधान करने के निर्देश दिये।
इससे पूर्व लोकनिर्माण व एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह निरमण्ड में 20 करोड रुपये से अधिक राशि के लोकार्पण शिलान्यास किए। उन्होंने 8 कऱोड़ 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित साढ़े दस किलोमीटर लंबी शील से जुआगी सडक़, 2 कऱोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित ठारला से शगोफा सडक़ व 71 लाख रुपये से निर्मित कोट लिंक मार्ग का लोकार्पण के अलावा ठांश से क्शेनी, बडऩाला सम्पर्क मार्ग के अलावा कथांडा से कुटवा सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर रामपुर के विधायक नंदलाल जिला, कुल्लू जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अतुल शर्मा, आनी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा, कांग्रेस के बरिष्ठ नेता व कांग्रेस प्रत्याशी बंसीलाल मण्डलधिकारी मनमोहन सिंह, सहित पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *