February 15, 2026

माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान जीवन में सफल होने का मूलमंत्र-सन्नी पुरी

राजकीय उत्कर्ष वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी में एनएसएस कैंप में स्वयंसेवियों को समाज के प्रति कर्तव्यबोध के साथ दी जा रही नैतिक शिक्षा

ऊना/सुखविंदर/ राजकीय उत्कर्ष वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय एनएसएस शिविर में प्रधानाचार्य ललित मोहन के दिशा निर्देशानुसार स्वयंसेवियों द्वारा बहाए जा रहे पसीने के उत्कृष्ठ परिणाम सामने आने लगे हैं। दो दिन की कड़ी मेहनत से स्वयंसेवियों ने कांटेदार झाड़ियों का साम्राज्य हटाकर स्कूल के खेल मैदान को फिर से खेलने योग्य बना डाला। शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवियों को सिर्फ समाज के प्रति उनके कर्तव्यबोध का ही पाठ नहीं पढ़ाया जा रहा है बल्कि जीवन में कड़ी मेहनत करके कैसे आगे बढ़ा जाना है इसकी भी नैतिक शिक्षा दी जा रही है। शुक्रवार को शिविर के तीसरे दिन युवा व्यवसायी व प्रतिष्ठित काफी हाउस के संचालक सन्नी पुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर स्वयंसेवियों के प्रयासों को सराहा और उन्हें अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने की नौतिक शिक्षा भी दी।

सन्नी पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफल होने का मूलमंत्र ही माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान है। जो व्यक्ति अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करता है उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता आैर जो व्यक्ति अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान नहीं करता वह कभी सफल नहीं हो सकता। उन्होंने स्वयंसेवियों का आह्वान किया कि जीवन में ज्ञान अर्जित करने से कभी संकोच न करें। उन्होंने बीस से ज्यादा डिग्रियां हासिल करने वाले महाराष्ट्र के श्रीकांत जिचकर का जिक्र करते हुए कहा कि किस प्रकार जीवन पर्यंत उनकी ज्ञान अर्जित करने की तलब पूरी ही नहीं हुई। उन्होंने अनअकेडमी के सह संस्थापक रोमन सैनी के प्रेरणादायक जीवन से भी स्वयंसेवियों को शिक्षा लेने का आह्वान किया। सन्नी पुरी ने शिविर के सफल संचालन के लिए 51 सौ रुपये भी प्रदान किए। उन्होंने शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमें समाज व देश के प्रति हमारे कर्तव्य का बोध करवाती है। विद्यार्थी जीवन में हर विद्यार्थी को राष्ट्रीय सेवा योजना में भाग लेना चाहिए। इससे पहले एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अरुणा राणा एवम सतीश के.कालिया ने मुक्यातिथि को एनएसएस कैप व बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब गगरेट के प्रधान अजय ठाकुर, विवेक बबलू शर्मा,प्राध्यापक बलबिंद्र कुमार,रविन्द्र गुलेरिया, संदीप पुष्करणा,सोनिका चौधरी,अनुपमा ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *