जिला के नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों के आधार पर आरक्षण रोस्टर निर्धारित
बिलासपुर, : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने जिला बिलासपुर में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के दृष्टिगत नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के लिए वार्डवार आरक्षण सूची जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद श्री नैना देवी जी क्षेत्र में कुल 7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं तथा तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस परिषद के अंतर्गत देवी, तारा तथा कालिका वार्ड सामान्य वर्ग में, दुर्गा वार्ड अनुसूचित जाति महिला, जबकि शीतला, शक्ति तथा अंबिका वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नगर परिषद घुमारवीं क्षेत्र में कुल 9 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, चार वार्ड महिलाओं तथा तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अंतर्गत बड्डू, टिकरी, इंदिरा और दकड़ी वार्ड महिलाओं के लिए, अंबेडकर, हरकुकर और कल्याणा वार्ड सामान्य वर्ग के लिए, जगदंबा वार्ड अनुसूचित जाति महिला तथा बजोहा वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जाति महिला, पांच वार्ड महिलाओं तथा चार वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस परिषद के अंतर्गत निहाल, रौड़ा, कोसरियां, चंगर तथा गुरूद्धारा वार्ड महिलाओं के लिए, स्टेडियम वार्ड अनुसूचित जाति महिला, लखनपुर वार्ड अनुसूचित जाति तथा मेन मार्केट, लक्ष्मीनारायण, टाउन हॉल और धोलरा वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इसी तरह नगर पंचायत तलाई में कुल 7 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं तथा दो वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। घाटीवाली सत्थ, अपरवाली सत्थ, गुर्नाझड़ी वार्ड महिलाओं के लिए, तलाई बाजार वार्ड अनुसूचित जाति, सेउ वार्ड अनुसूचित जाति महिला, जबकि निचली सत्थ और बरयाह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत झंडूता क्षेत्र में कुल 7 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं तथा तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अंतर्गत थाप्पर वार्ड अनुसूचित जाति महिला, आनंदघाट, झंडू तथा बेहरन वार्ड सामान्य वर्ग में, जबकि जेजवीं छोटी बिलौर, बडवाड़ तथा वांडा वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इसी प्रकार नगर पंचायत स्वारघाट में भी कुल 7 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं तथा तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। इसमें दभेटा, समलेटू तथा थापना वार्ड सामान्य वर्ग के लिए, मटनोह, कुटेहला तथा मंजेहड़ वार्ड महिलाओं के लिए तथा काथला वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह आरक्षण प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है।
