March 24, 2026

रेस्क्यू टीम चंद्रताल से 10 किलोमीटर की दूरी पर पहुंच गई

काजा से सैटेलाइट फोन कॉल के माध्यम से काजा के ADC ने बताया कि रेस्क्यू टीम चंद्रताल से 10 किलोमीटर की दूरी पर पहुंच गई है। चंद्रताल से कुल 6 पुरुषों और 1 बच्चे को एयरलिफ्ट किया गया है, और हेलिकॉप्टर से उन्हें भुंतर में उतारा है। बचाव दल के कुछ सदस्य पैदल ही चंद्रताल तक गये है। टीम अब वापस लौट रही है और रात को लोसर में रुकेगी। वे कल सुबह पहली रोशनी में बचाव अभियान फिर से शुरू करेंगे।

किसी भी जानकारी आपातकालीन स्थिति में दिए गये नंबर में संपर्क करें:

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष: 8988092298, प्रभारी जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष:7018607928. जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 9459461355.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *