February 20, 2026

भीषण गर्मी से जल्द मिलने वाली है राहत, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली – देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब राहत की खबर सामने आ रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

IMD ने अपने अपडेट में बताया कि दिल्ली में आज 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21 से लेकर 23 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। IMD ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक, केरल, माहे के कई हिस्सों में 21 से लेकर 23 जून तक कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन सभी जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

पंजाब की बात करें तो मौसम विभाग ने 13 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 जून तक राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *