पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा रेलवे का कायाकल्प : धनखड़
अमृत काल के सपने को साकार करेगी अमृत भारत स्टेशन योजना- बोले धनखड़
झज्जर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत वर्चुअल माध्यम से सोमवार को 41 हजार करोड़ रुपए की लागत से देशभर में 554 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास और 1500 आरओबी – आरयूबी का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में जिला झज्जर वासियों को तीन आरओबी की सौगात मिली। जिनमें सांखोल रोड व रोहद-देहकोरा रोड और झज्जर-बेरी मार्ग पर धौड़ फाटक के समीप बनने वाले आरओबी का शिलान्यास हुआ। स्थानीय स्तर पर झज्जर स्थित धौड़़ फाटक के समीप शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
धनखड़ ने कहा कि झज्जर जिला को लगातार दूसरे दिन सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार का आभार प्रकट किया। साथ ही रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में रेल नेटवर्क विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। सरकार का प्रयास है कि रेलवे नेटवर्क को फाटक फ्री किया जाए ताकि यातायात का सुगम आवागमन हो। भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि विकसित भारत की कल्पना को साकार करने में रेलवे का अहम रोल है। इसी क्रम में जिला झज्जर को तीन आरओबी की सौगात मिली है।
धनखड़ ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। केएमपी के साथ 5568 करोड़ रूपये की लागत से दोहरी रेलवे लाइन काा निर्माण कार्य जारी है। बादली हलके को दोहरी रेलवे लाइन का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। आज जिला को तीन रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात मिली है। धौड़ फाटक के अलावा सांखोल रोड व रोहद-दहकोरा रोड पर भी आरओबी बनेंगे। हमारे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि अब चारों तरफ के रास्तों पर फाटक नहीं बचेंगी,नागरिक निर्बाध रूप से यात्रा का आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह दूसरी सौगात मिली है,इससे एक दिन पहले पीएम मोदी ने गांव देवरखाना में बने केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का तोहफा दिया है,ठीक अगले ही दिन जिला में तीन आरओबी की सौगात मिली है,इसके लिए पूरा क्षेत्र पीएम मोदी,हरियाणा सरकार और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभारी है।
पत्रकारों के सवाल का जवाब देते धनखड़ ने कहा कि इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या दुखद , दुर्भाग्यपूर्ण व अति निंदनीय घटना है। सभी को परम वेदना है। अपराधियों को तुरंत पकड़ा जाए और कड़ी से कड़ी सजा मिले।
अठारह माह में बनकर तैयार हो जाएगा आरओबी : कप्तान सिंह
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि
क्षेत्र के लोगों की आरओबी की पुरानी मांग रही है,जिसे सरकार ने पूरा कर दिखाया है। पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में लगातार रेलवे की कायाकल्प हो रही है। केंद्र सरकार की हमेशा से प्राथमिकता रही है कि रेल का सफर सुहाना होने के साथ-साथ पूरी तरह सुरक्षित भी हो। धौड फाटक पर इस आरओबी निर्माण के लिए लगभग 58 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई है। इस पुल का निर्माण भारतीय रेलवे व हरियाणा राज्य सरकार के आपसी सहयोग से किया जा रहा है,जोकि 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। आरओबी बनने से बेरी के आसपास के गांवों के नागरिकों को लाभ मिलेगा । उन्होंने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही देश की उन्नति व विकास में सहभागी बनें । कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी,जिन्हें रेलवे की ओर से पुरस्कृत किया गया।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कांता देवी,महिला विकास निगम की पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान,पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा नंबरदार,दिनेश बिटटू,मंडल अध्यक्ष केशव सिंहल,मंडल अध्यक्ष राजीव दहिया,धौड के सरपंच सत्यनारायण,खेड़ी खुमार के सरपंच राजकुमार,जिला महामंत्री रामफल सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़,विष्णु शर्मा,जिला सचिव धर्मबीर राठौर,कोषाध्यक्ष हरीप्रकाश यादव,प्रकाश धनखड़ के अलावा उतर रेलवे प्रशासन की ओर से सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार व पवन कुमार मीणा,डिप्टी चीफ इंजीनियर चंद्रशेखर,आईडब्लु रंजीत सिंह ,सुरेश कुमार महता,निर्मल सिंह,इंजीनियर सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
