February 25, 2026

जीसी दौलतपुर चौक में लौटी रौनक, नियमित पढ़ाई शुरू

दौलतपुर चौक( संजीव डोगरा)
जीसी दौलतपुर चौक सत्र 2023-24 हेतु नियमित पढ़ाई शुरू हो गयी है। यद्यपि कॉलेज में गत वर्ष की अपेक्षा विद्यार्थियों की संख्या कम है और दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है, लेकिन सरकारी दिशानिर्देशनुसार कॉलेज में पढ़ाई शुरू कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में 1061 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जिनमे बीए प्रथम वर्ष में 105, बीएससी मेडिकल प्रथम वर्ष में 14, नॉन मेडिकल में 39 और बीकॉम प्रथम वर्ष में 59 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जबकि बीए द्वितीय वर्ष में 175 और बी ए तृतीय वर्ष में 118 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीएससी द्वितीय वर्ष में 76,बीएससी फाइनल ईयर में 96 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीकॉम द्वितीय वर्ष में 83 और तृतीय वर्ष में 84 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। सेल्फ फाइनेंस के तहत चल रही बीसीए के प्रथम, तृतीय और पांचवे सेमेस्टर में कुल 111 विद्यार्थी हैं और बीबीए के प्रथम, तृतीय और पांचवे सेमेस्टर में कुल 101 विद्यार्थी हैं। कॉलेज प्राचार्य प्रो रितु जसवाल ने बताया कि इस सत्र में अभी तक 1061 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जिनकी नियमित पढ़ाई शुरू कर दी गयी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अनुशासन में रहकर नियमित रूप से कक्षाएं लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *