जिले में सडक़ दुर्घटनाओं में आई कमी, और सुधार के प्रयास जारी: डीसी
धुंध के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कड़े प्रबंध, डीसी का अधिकारियों को निर्देश
🔸डीसी का आदेश: सडक़ सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जीरो टॉलरेंस
🔸धुंध के चलते बेसहारा पशुओं के सींगों पर लगाए रिफ्लेक्टर पेंट, ट्रॉलियों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। बीते महीनों की तुलना में जिले में सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आई है और इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
डीसी सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सडक़ सुरक्षा की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। मीटिंग को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को धुंध के समय में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रबंध करें। सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्ट करने वाला लाल रंग लगाया जाए। इसके अलावा ट्रैक्टर आदि वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को वाहन दुर्घटना रोकने के संबंध में मामलों में बिना देरी के एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजे के निर्देश दिए। इसके अलावा ब्लाइंड कर्व पर ट्रिमिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। केएमपी हाईवे पर रुकने के लिए निर्धारित स्थानों के अलावा अन्य स्थान पर अवैध तरीके से वाहन रुकने पर चालान काटे जाए व बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। शहरों के सभी प्रवेश व निकासी प्वाइंट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस जैसे रोड स्टैंड्स, कैट्स आई बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से सडक़ पर वाहनों को न खड़े रहने दिया जाए चूकि दुर्घटनाओं का सबब ऐसे अवैध तरीके से खड़े हुए वाहन बनते हैं। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीडीपीओ निशा तंवर, एसीपी धर्मवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मीटिंग में मौजूद रहे।
सडक़ दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में आमजन का सहयोग जरूरी
डीसी ने मोटर वाहन नियम के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के साथ ही सडक़ सुरक्षा संबंधित कार्यक्रमों पर संतोष जाहिर किया। साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मुहिम में आमजन को सहभागी बनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने सडक़ सुरक्षा एजेंडे में शामिल बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला की सीमा के भीतर से गुजरने वाले राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर अवैध कटों को तुरंत बंद कराया जाए।
गंभीरता से पालन करें।
यातायात नियम तोडऩे पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाए: डीसी
डीसी ने कहा कि यातायात पुलिस को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी वाहन चालक सडक़ सुरक्षा व स्वयं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता है तो तत्काल चालान करें। हमारा प्रयास होना चाहिए कि जिला की सडक़ों पर किसी भी व्यक्ति की सडक़ दुर्घटना में जान न जाए। बगैर हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।
