February 11, 2026

जनसेवा में विश्व की सबसे अग्रणी संस्था रैडक्रास: बंडारू दत्तात्रेय

बंडारू दत्तात्रेय, माननीय राज्यपाल, हरियाणा ने निःशुल्क 82 सैनेटरी पैड डिस्पेंसिग एवं डिस्पोजल मशीनों के ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

चंडीगढ़,  -हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रैडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ द्वारा हरियाणा प्रदेश के कन्या महाविद्यालयों में निःशुल्क 82 सैनेटरी पैड डिस्पेंसिग एवं डिस्पोजल मशीनों का वितरण किया गया। राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि रैडक्रास जनसेवा में विश्व की सबसे अग्रणी संस्था है। आपदा से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में रैडक्रास मानव सेवा में सबसे आगे रहती है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को समाज सेवा के क्षेत्र में रैडक्रास के गतिविधियों से जुडना चाहिए। हरियाणा राज्य रैडक्रास के द्वारा यूथ रैडक्रास के अन्तर्गत युवाओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन भी किया जाता है।हरियाणा रैडक्रास सोसायटी के राज्य महासचिव डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष रैडक्रास द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि हरियाणा रैडक्रास के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा प्रदेश के कन्या महाविद्यालयों में निःशुल्क 82 सैनेटरी पैड डिस्पेंसिंग एवं डिस्पोजल मशीनों का वितरण किया जा रहा है। इन मशीनों के रख-रखाब का खर्चा काॅलेजों में चल रही यूथ रैडक्रास यूनिट द्वारा किया जाएगा। इन मशीनों का वितरण व्यक्तिगत स्वच्छता गतिविधि के अन्तर्गत किया जा रहा है। गौरतलब है कि हरियाणा राज्य की यूथ रैडक्रास विंग महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के माध्यम से मानवीय सेवाओं में योगदान प्रदान कर रही है। वर्तमान में हरियाणा के लगभग सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में रैडक्रास की यूथ रैडक्रास विंग भी स्थापित है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  अतुल द्विवेदी, एडीसी (पी) अर्श वर्मा, ओएसडी  बखविंदर सिंह, सीडीएच जगन बैंस एवं हरियाणा रैडक्रास के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *