February 13, 2026

हीट वेव के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट

नई दिल्ली – उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग अपने घरों में बैठने के मजबूर है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में पारा बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रहने तथा तेज सतही हवाओं के साथ रात में गर्मी होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

वहीं भयंकर गर्मी से झुलस रही दिल्ली को अभी राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। मौसम विभाग ने दिल्ली में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा है कि दिल्ली में हीटवेव चलेगी और इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सोमा सेन ने कहा कि अगले 3-5 दिनों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया में मुख्य तौर से मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में काफी भारी बारिश होने की आशंका है। नॉर्थ इंडिया में हीटवेव चलने का अनुमान है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 18 जून को भी दिल्ली में हीटवेव के हालात रहेंगे और रात के वक्त भी गर्मी की स्थिति रहेगी। झुलस रही दिल्ली के लिए एक खुशखबरी भी है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून को दिल्ली में आंधी और बारिश की संभावना है। इस दिन तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा 20 जून को तापमान लुढ़ कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 21 और 22 जून को लेकर पूर्वानुमान जताया है कि दोनों दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोनों ही दिन दिन के वक्त मजबूत सतही हवाएं चल सकती हैं। 22 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन भी दिन के वक्त मजबूत सतही हवाएं चलने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *