पंजाब सरकार में एक हजार डॉक्टरों की होगी भर्ती; अधिसूचना जारी
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार एक हजार पदों पर डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है, ताकि राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंस फरीदकोट को भर्ती का काम सौंपा गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। पंजाब के अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है।
प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी कमी है। पंजाब सरकार ने इससे पहले 400 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती की थी, लेकिन उनमें से 30 फीसदी डॉक्टरों ने जॉइन नहीं किया था। सरकार अब एक साथ बड़ी संख्या में डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है।
