February 20, 2026

पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल में बगावती सूर उठने शुरू

जालंधर, लोकसभा चुनावों में पंजाब में सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल करने वाली पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल में बगावती सूर उठने शुरू हो गए हैं। पार्टी में चल रही कलह की छाया जालंधर वेस्ट उपचुनाव पर पड़ गई है। शिरोमणि अकाली दल ने आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवार सुरजीत कौर को समर्थन ना देने का ऐलान कर दिया है।

चंडीगढ़ में अकाली दल की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अकाली दल का बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन है और जालंधर वेस्ट में उन्हीं का समर्थन किया जाएगा। डॉ. चीमा ने कहा कि बीबी जागीर कौर और पूर्व अकाली विधायक गुरप्रीत सिंह वडाला ने पार्टी से पूछे बिना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में हम उक्त उपचुनाव में सुरजीत कौर का समर्थन नहीं करेंगे। सिलेक्शन कमेटी के सदस्य व अकाली दल विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने बताया कि जिस दिन जालंधर में चयन कमेटी की बैठक हो रही थी, तभी सुखबीर बादल का बीबी जगीर कौर को फोन आ गया था। जिसमें सुखबीर बादल ने स्पष्ट कर दिया था कि जालंधर वेस्ट सीट बहुजन समाज पार्टी की है और अकाली दल उन्हें ही समर्थन करेगी। इसी के साथ चीमा ने आरोप लगाया है कि बीबी जगीर कौर और वडाला ने सुरजीत कौर को जानबूझ कर चुनावी मैदान में उतारा। वे गरीब परिवार के हैं। उन्होंने ये भी नहीं सोचा कि बीबी सुरजीत कौर ये चुनाव कैसे लड़ेंगी। उनकी आर्थिक मदद तक नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *