January 27, 2026

किसी भी समाज का वास्तविक विकास महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारितः डॉ. ममता सचदेवा

सेवा, संस्कार और समर्पण का संगमः भारत विकास परिषद् मैत्रेयी शाखा, कुरुक्षेत्र द्वारा भव्य सेवा कार्यक्रम एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन। किसी भी समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है जब उस समाज की महिलाओं को सशक्त किया जाए और उन्हें समान अधिकार मिले। जब तक महिलाएं समाज में बराबरी का दर्जा नहीं प्राप्त करतीं, तब तक वह समाज अपने पूर्ण रूप में विकसित नहीं हो सकता। यह विचार सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को चरितार्थ करते हुए भारत विकास परिषद्, मैत्रेयी शाखा, कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में, शाखा अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित परिचयात्मक बैठक एवं सेवा कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान हवन, पौधारोपण, पक्षियों हेतु जलपात्रों की स्थापना, तथा पाठ्य सामग्री वितरण जैसे सेवा कार्य संपन्न किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता, डॉ. रमेश ढांडा, तथा प्रांतीय दायित्वधारी श्री रमेश गुलाटी के मार्गदर्शन में वैदिक परंपरा के अनुरूप हवन से हुआ, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *