February 24, 2026

महंगाई कम होने के बाद नई परेशानी के बारे में आरबीआई गवर्नर ने चेताया

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया समेत दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों में इन दिनों महंगाई की चुनाती का सामना करना पड़ रहा है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने केंद्रीय बैंकों के संदर्भ में अहम जानकारी दी है। केंद्रीय बैंको को लेकर उन्होंने कहा कि अब भू राजनीतिक व्यवधानों और वैश्विक आर्थिक हालातों के कारण बैंकों को परेशानी हो सकती है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नेपाल के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान ये टिप्पणी की है। शक्तिकांत दास की ये टिप्पणियां काफी अहम है क्योंकि इन दिनों दुनिया कई मोर्चों पर युद्ध का सामना कर रही है। रूस और यू्क्रेन के बीच यु्द्ध लंबे समय से जारी है। पश्चिम एशिया में भी स्थिति काफी गंभीर होने लगी है।

पश्चिम एशिया में इन दिनों इजरायल समेत कई अरब देशों के बीच स्थिति गंभीर होती दिख रही है। हमास और इजरायल के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। वहीं बीते दिनों इजरायल का इरान और लेबनान के साथ भी तनाव काफी बढ़ा था। कुछ समय पहले ही पेजर हमले हुए है, जिसके बाद लेबनाने में हिजबुल्ला के ठिकानों पर इजरायल ने अटैक किया है। इन अटैक के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई है। एक्सपर्ट इस बात से डर रहे हैं कि पश्चिम एशिया में जारी हुए युद्ध का विस्तार न हो।

फिनटेक के कारण हो सकती हैं चुनौतियां

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने केंद्रीय बैंकों के सामने आने वाली परेशानियों के लिए अन्य कारण भी बताए है। बता दें कि दास ने सीधे तौर पर किसी युद्ध या तनाव का जिक्र नहीं किया है। मगर उन्होंने कहा कि बैंकों के समक्ष कई चुनौतियां हो सकती है। संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्रीय बैंकों को पहले से तैयार रहना होगा।

कम होने लगी ब्याज दरें

केंद्रीय बैंक बीते तीन से चार वर्षों से महंगाई से जूझ रहे है। कोरोना संक्रमण के बाद से ही दुनिया भर में महंगाई शिखर पर है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में स्थिति को और खराब किया है। खाने पीने की चीजों के दाम भी आसमान छूने लगे है। हालांकि महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिलने लगी है। इसे देखते हुए केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *