भाजपा किसानों के सबसे बड़ी हितैषी: रवनीत सिंह बिट्टू
जालंधर: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गत दिवस जालंधर में कहा कि भाजपा किसानों के सबसे बड़ी हितैषी है। बिट्टू ने कहा कि इसी कारण केंद्र सरकार ने धान की फसल की खरीद के लिए 44 हजार करोड़ रुपये पंजाब सरकार को जारी किए हैं। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस के सांसद किसानों को फसल का पैसा कम मिलने के आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पंजाब से सांसदों ने लोकसभा में तख्तियां लेकर किसानों को कम पैसा मिलने के खिलाफ प्रदर्शन किया। यदि कांग्रेस में दम है तो वह पंजाब के राज्यपाल, प्रधानमंत्री गृहमंत्री अमित शाह से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करे। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी क्योंकि कांग्रेस का आप से गठबंधन है।
उन्होंने कहा कि किसानों से बातचीत के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। पहले भी बातचीत हुई है और आगे भी यह प्रयास करेगी कि किसानों से बातचीत हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों को भाजपा के खिलाफ गुमराह करने के पीछे आम आदमी पार्टी की सरकार ही काम कर ही है। केंद्रीय मंत्री ने कि आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी। भाजपा सभी शहरों में अपना मेयर बनाएगी। क्योंकि लोग जान गए हैं कि विकास के लिए केंद्र से ही पैसा आना है और भाजपा के मेयर होंगे तो केंद्र से आने वाला पैसा विकास पर ही खर्च होगा। केंद्र के भेजे पहले अरबों रुपए के फंड करप्शन की भेंट चढ़ गए हैं और मौका आने पर इसकी जांच होगी। कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं सकता।
