रवनीत सिंह बिट्टूू हुए भाजपा के, पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका
नई दिल्ली – कांग्रेस को आज तगड़ा झटका लगा है। लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टूू भाजपा में शामिल हो गए हैं। बिट्टू कांग्रेस के सांसद हैं और पूर्व सीएम स्व. बेअंत सिंह के पाैत्र हैं। रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार शाम भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय परभाजपा नेता विनोद तावड़े ने उन्हें सदस्यता की पर्ची थमाकर और पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया. इस दौरान पंजाब बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। बिट्टू कांग्रेस के टिकट पर लगातार 3 बार सांसद बन चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2014 और 2019 के चुनाव में वह लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।
