December 22, 2025

राशन ढुलाई की निविदाएं 12 के बजाय 14 जुलाई को खुलेंगी

हमीरपुर, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा वर्ष 2023-25 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के पंजोत गोदाम हेतु मजदूरी दरों और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के 5 गोदामों बोहणी, पंजोत, सुजानपुर पट्टा व बाहन्वी से राशन आपूर्ति हेतु जुड़ी उचित मूल्य की दुकानों तक द्वार परिदान प्रणाली के अर्न्तगत खाद्यान्नों की ढुलाई हेतु तथा कुठेड़ा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सात गोदामों हमीरपुर, बोहणी, पंजोत, बड़सर, नादौन, सुजानपुर और जिला मंडी के संधोल तक खाद्यान्नों की ढुलाई हेतु 12 जुलाई तक आमंत्रित निविदाएं अब प्रशासनिक कारण से 12 जुलाई की बजाय 14 जुलाई 2023 को अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर के कार्यालय कक्ष में प्रातः 11 बजे खोली जायेंगी। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि निविदा प्रक्रिया की अन्य शर्तं पूर्ववत ही रहेंगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222335 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *