December 23, 2025

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रंगोली व श्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), गुढ़ा रंगोली व श्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली में प्रीति व सपना और श्लोगन मुकाबले में मोनिका ने मारी बाजी एक्टिविटी सेल द्वारा रंगोली व श्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रुप अनुदेशिका सत्यवती ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में अपने विचार सांझा किए। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मूल उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में विभिन्न गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी का महत्व समझाना है। जिससे महिलाएं अपने कर्तव्यों और अधिकारों के बारे और अधिक जागरूक हो सकें। संस्थान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति व सपना ने प्रथम,कांता औऱ सुनयना ने दूसरा और हिमाक्षी व शीतल ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार श्लोगन लेखन मुकाबले में मोनिका, भावना और अंजलि क्रमश: प्रथम,द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर सुशीला देवी, शकुन्तला देवी, आकाश कुमार, गौरव मेहंदिया, रेनू, सुनील कुमार, मंजू सहित अनेक स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *