January 27, 2026

कुटलैहड़ में माफियों को जन्म देने बाले आज माफियों पर दे रहे आंदोलन की चेतावनियां, रणबीर राणा

कुटलैहड़ भाजयुमो अध्यक्ष बताएं कि मुख्य सरगना रंगीलू से आपका क्या संबंध,

विधायक देवेंद्र भुट्टो स्वच्छ छवि के नेता,उन पर गलत बयान बाजी नहीं होगी बर्दाश्त,

अगर दोबारा विधायक भुट्टो की छवि के खिलाफ बोला,तो करेंगे मानहानि का केस,

अजय कुमार बंगाणा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र में माफियों को जन्म देने वाले अब माफियों से तंग होने की बात कर रहे है। और माफियों के मुख्य सरगना परिवार से संबंध रखने वाले ही अब कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो की स्वच्छ छबि को खराब करने पर तुले हुए हैं। लेकिन कुटलैहड़ की जनता जानती है कि कुटलैहड़ कौन परिवार माफियों का जन्म दाता हैं और किस परिवार से शराब माफिये का मुख्य सरगना पनपा हैं। हमीरपुर लोकसभा से पूर्व युका अध्यक्ष एवम कुटलैहड़ के युवा कांग्रेस नेता रणबीर राणा ने बंगाणा में प्रेस वार्ता के दौरान कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष से प्रश्न करते हुए कहा कि कुटलैहड़ से संबध रखने वाले रंगीलू का आप से क्या संबंध है। 2006 में किसने हटली में अवैध शराब की फैक्ट्री लगाई थी। बही वह कौन माफियों का मुख्य सरगना है। जिन की जहरीली शराब पीकर दो वर्ष पूर्व मंडी में सात लोग मारे गए थे। तत्काल विपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री ने विधान सभा में प्रश्न उठाया था। वही किसके इशारे पर कुहलैहड़ में शराब माफिया 20 वर्षो तक पनपा रहा। अब जब अवैध माफियों के गोरख धंधा बंद हो गया है। विधायक देवेंद्र भुट्टो पर अपनी भड़ास निकालकर उनकी स्वच्छ छवि को धूमिल किया जा रहा है। राणा ने कहा कि  भाजयुमो अध्यक्ष यह जनता में सार्वजनिक करें। कि रंगीलू के साथ उनके क्या संबंध है। राणा ने कहा कि बेतुकी ब्यान बाजी से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष परहेज करें। अगर विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो की स्वच्छ छबि को धूमिल करने का प्रयास किया तो हम मानहानि केस दायर करने से परहेज़ नहीं करेंगे। राणा ने कहा कि कुटलैहड़ के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो को कुटलैहड़ की जनता ने जनादेश देकर विधायक बनाया है। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो बीते तीस वर्षों से कुटलैहड़ की जनता में समाजसेवा कर रहे हैं। उस का भाजपा से हमें प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। रणवीर राणा ने कहा कि विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो एक स्वच्छ छबि के नेता हैं। पूर्व मंत्री के कहने पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवम अन्य विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो की छबि को धूमिल करने के लिए ऐसे बयान दे रहे है। जब कि उपमंडल बंगाणा के हर विभाग में बिलकुल पारदृष्टा से हर कार्य किए जा रहे है। हर ठेकेदार को कार्य दिया जा रहा है। रणबीर राणा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को भाजपा स्वीकार करें। और एक स्वच्छ छवि के साथ विपक्ष की भूमिका को निभाए। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में भाजपा नेता एवम कार्यकर्ता सरकारी कार्यलयो में जाकर अधिकारियों को धमका रहे है। जल्द राज्य में भाजपा सरकार बनने की बात कर रहे हैं। लेकिन यह भाजपा कार्यकर्ता भूल रहे है। अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार चली जाती है तो भी विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ही रहेंगे। और यह भी कुटलैहड़ के यह भाजपा कार्यकर्ता भूल जाए। राज्य में सरकार पांच वर्ष ठोक बजाकर चलेगी। रणबीर राणा ने कहा कि कुटलैहड़ के विधायक स्वच्छ छवि के नेता है। हर समय कुटलैहड की जनता की भलाई के बारे में सोचते है इसलिए कुटलैहड़ भाजपा नेताओं एवम कार्यकर्ताओं को हमारी यह चेतावनी है कि  भविष्य में सोच समझ कर विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो पर ब्यान बाजी करें नहीं तो ईट का जबाव पत्थर से मिलेगा। इस मौके पर उपप्रधान अरुण मनकोटिया ,अभय राणा, बिक्की शर्मा, बिपुल शर्मा, प्रशांत ठाकुर किशोरी के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *