रामलीला कमेटी दौलतपुर चौक ने पावन झंडे के साथ निकाली शोभायात्रा
दौलतपुर चौक : संजीव डोगरा
श्री रामलीला कमेटी दौलतपुर चौक ने वुधवार को श्रीराम लीला ग्राउंड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करके विधिवत पूजा अर्चना के साथ पावन झंडा स्थापित किया l इससे पहले श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन हैप्पी की अगुवाई में पावन झंडे के साथ नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बाजार में शोभायात्रा निकाली, जिसमें प्रभु श्रीराम के भक्तों एवम कमेटी सदस्यों ने ढोल की थाप पर नाचते गाते और प्रभु श्रीराम के उद्घोष लगाते हुए हिस्सा लिया। उधर कमेटी अध्यक्ष कैप्टन हैप्पी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उन्हीं की महान जीवन गाथा को जन जन तक पहुंचाने हेतु श्री राम लीला का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर कुलजीत राणा,डॉ सतपाल भारद्वाज,तरलोक चन्द,जीत चौधरी,आदर्श वर्मा,व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव राजू,सन्दीप काकू, सुमित चौधरी,रोहित जोशी,पंकज शर्मा,अरुण लाली,कंवर राकेश, विजय, विक्की , रजनीश कुमार , जुगल सहित अन्य रामलीला कमेटी के सदस्य और व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे l
