February 21, 2026

राम चंद्र पठानिया ने बजट को बताया कि कृषि एवं गांव हितैषी

मोहित कांडा, भोरंज 17 फरवरी। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट को कृषि, बागवानी, पशु पालन और ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने वाला तथा आम आदमी को राहत देने वाला बजट बताया है।
यहां जारी एक बयान में राम चंद्र पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने समृद्ध किसान हिमाचल के संकल्प के साथ बजट में कृषि और इससे संबंधित अन्य क्षेत्रों जैसे-पशु पालन इत्यादि के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *