March 10, 2026

संसद में हिमाचल हित के मुद्दों को उठाकर रजनी पाटिल ने भाजपा सांसदों को खड़ा किया कटघरे में: प्रेम कौशल

रजनीश, हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राज्य सभा सदस्य रजनी पाटिल ने संसद में हिमाचल हित के मुद्दों को उठा कर हिमाचल प्रदेश से तमाम भाजपा सांसदों को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्हें आईना दिखाया। जारी ब्यान में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा के सांसद कभी भी संसद में प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं करते और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी भी हमेशा राजनीतिक बयानबाजी ही करते हैं परन्तु रजनी पाटिल ने यह साबित कर दिया कि वह प्रदेश प्रभारी के तौर पर कांग्रेस पार्टी के संगठन को मज़बूत करने का कार्य करने के साथ साथ प्रदेश से जुड़े मसलों पर भी लड़ाई लड़ेंगी। कौशल ने कहा कि इससे पूर्व प्रियंका गांधी ने भी संसद में हिमाचल को आपदा से उबारने के लिए केंद्र द्वारा आर्थिक सहायता न दिए जाने के मुद्दे को संसद में उठाया था परंतु हिमाचल से भाजपा के सांसद कभी ऐसे मुद्दों पर न तो चर्चा करते हैं और न उनके आचरण से कभी ऐसा लगा कि हिमाचल हित उनकी राजनीति तथा ज़िम्मेदारी का हिस्सा है!उन्होंने रजनी पाटिल का आभार प्रकट करते हुए कहा उनके प्रदेश प्रभारी बनने जहां कांग्रेस संगठन को मजबूती एवं नई दिशा मिलेगी वहीं उनके रूप पार्टी को संसद के अंदर प्रदेश हित के मुद्दे उठा कर हिमाचल से पार्टी का कोई सांसद न होने की कमी को भी वो पूरा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *