March 14, 2026

जल्द चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, व्यय होंगे 200 करोड़— राजेश धर्मानी

बिलासपुर ,
जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। जिसमें बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा । इन स्कूलों के निर्माण पर जिला बिलासपुर में ही 200 करोड रुपए से अधिक की राशि व्यय की जाएगी यह जानकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड में कलस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत दी।

उन्होंने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के हटवाड़ में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोला जा रहा है। जिससे इस क्षेत्र के बच्चो बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का मौका की मिलेगा। डे बोर्डिंग स्कूल जहां विद्यार्थियों को समग्र और गुणात्मक शिक्ष…
विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा के लोगों के लिए कारगर साबित हुई है। जहां पहले लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था, वहीं यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान हुआ। इससे उनके धन व समय की भी बचत हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की हितकारी योजनाओं से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें लाभ भी पहुंचाना है। इस प्रक्रिया की लोगों ने खूब सराहना भी की है।

यात्रा में 51 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी कर हरियाणा को देश का सिरमौर बना दिया है। इस दौरान महिलाओं की खासी भागीदारी रही। यात्रा में 21 लाख से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लेकर जता दिया है कि नारी शक्ति सरकार की नीतियों में पूरे तन-मन से विश्वास जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है, इसी लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा हरियाणा में 30 नवंबर से शुरू हुई, जो कि गांव के हर वार्ड और शहर के हर मोहल्ले तक पहुंच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *