February 15, 2026

नशे व टीबी पर जागरूकता के लिए कैरी बैग अहम भूमिका निभाएंगे: रजत शर्मा

नशे के खिलाफ एकजुट हुए कैमिस्ट, थैले देकर अभियान किया शुभारम्भ

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, जिला के दवा विक्रेता अब प्रदेश सरकार एवम स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज़ारी टीबी व नशे के विरुद्ध जंग में कूद गए हैं। जिला भर के दवा बिक्रेता इस जागरूकता अभियान में जिला प्रसाशन के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करेंगे। इसी के तहत मंगलवार को दौलतपुर चौक में जिला ऊना केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा किये एक कार्यक्रम में ड्रग इंस्पेक्टर रजत शर्मा ने दौलतपुर चौक के केमिस्टों को केरी बैग देकर इस जागरूकता अभियान को गति दी। अब दौलतपुर चौक , गगरेट कैमिस्ट की दुकान पर आपको कैरी बैग मिलेगा। यह कैरी बैग टीबी जैसे रोग के प्रति जागरूकता फैलाएगा। वहीं नशे से दूर रहने का संदेश भी देगा। दौलतपुर नगर पंचायत दौलतपुर चौक में मंगलवार को केमिस्ट संघ की बैठक एक निजी होटल में हुई जिसमें विशेष रूप से ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार मौजूद रहे। इस बैठक में दवा विक्रेताओं ने एकजुट होते हुए नशे के खिलाफ काम करने का प्रण लिया और इसी कड़ी में थेले बांटे गये। उन्होंने बताया कि थैलों पर विशेष रूप से नशा न करने को लेकर अलग अलग प्रसंग छपवाए गये हैं जो नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। इस अवसर पर संजीव पराशर ने बताया कि जिला केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर दौलतपुर चौक स्थित केमिस्ट्स ने नशे के खिलाफ जागरूक करने का प्रण लिया जिसके लिए केमिस्ट एकजुट होकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार ने बताया कि केमिस्ट किस प्रकार नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक कर सकते है। उन्हें मेडिकल सहायता के लिए अस्पतालों में काउंसलिंग के लिए भेजा जा सकता है या प्रदेश सरकार द्वारा एक टोल फ्री नम्बर भी जारी किया गया है जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिल सकता है। इस अवसर पर कैमिस्ट रघुवीर शर्मा, अंकुश, अमन कपटिया, वरिन्द्र मिंटू, रमन कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *