December 22, 2025

भाजपा के राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के मेयर

कांग्रेस उम्मीदवार को मिले 8 वोट

नई दिल्ली: भाजपा ने शुक्रवार को दो साल के अंतराल के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर फिर से कब्ज़ा कर लिया। इसके साथ ही दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार हो गई है। भाजपा के उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर चुने गए। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने और कांग्रेस की मामूली उपस्थिति के बावजूद भाजपा ने 142 वोटों में से 133 वोट हासिल करके आसान जीत हासिल की। सिंह के प्रतिद्वंद्वी, कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप को केवल आठ वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित किया गया।

राजा इकबाल सिंह के दिल्ली के नए मेयर चुने जाने पर भाजपा पार्षदों ने जश्न मनाया। इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, कूड़े के पहाड़ों को हटाना, जलभराव की समस्या का समाधान करना तथा दिल्ली के लोगों को सभी मूलभूत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना ही मुख्य लक्ष्य होगा। हम सब मिलकर पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे। एमसीडी की मौजूदा ताकत 238 है, जिसमें से 12 सीटें कुछ पार्षदों के दिल्ली विधानसभा और एक के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण खाली हैं। मूल 250 सीटों में से, भाजपा के पास अब 117 पार्षद हैं, जो 2022 में 104 से बढ़कर 113 हो गए हैं, जबकि आप की गिनती 134 से घटकर 113 हो गई है। कांग्रेस के पास केवल आठ सीटें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *