February 20, 2026

पंजाब के कई शहरों में बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत दिलाई

नई दिल्ली ,  पंजाब के कई शहरों में आज बारिश की बूंदों ने लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने पूरी तरह कवर कर लिया है। इसके साथ ही मानसून गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से और बिहार में आगे बढ़ गया है। मानसून उत्तरी पंजाब में भी दाखिल हो गया है। यूपी और मध्य प्रदेश में 26 जून को मॉनसून प्रवेश कर चुका है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है।पश्चिम उत्तर प्रदेश में 28 से 29 जून को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मानसून का असर हिमालयी राज्यों पर भी दिखाई देगा। यहां भी एक दो दिन में ये एक्टिव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *