February 19, 2026

छत्तीसगढ़ मेंबारिश ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इस मानसूनी सीजन में 1231.7 मिमी पानी गिरा है, जो एक रिकॉर्ड है। 30 सितंबर को मानसूनी सीजन भी खत्म हो गया। 1 जून से 4 माह तक चले मानसूनी सीजन में प्रदेश में जमकर वर्षा हुई।सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में 2388.9 मिमी हुई, जो सामान्य से 75 फीसदी ज्यादा है। वहां सामान्य रूप से 1368.9 मिमी पानी गिरता है। प्रदेश में केवल 5 जिलों बेमेतरा, दुर्ग, जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व सरगुजा में सामान्य से कम बारिश हुई है। बाकी 28 जिलों में सामान्य या इससे ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
प्रदेश में मानसूनी सीजन खत्म हो गया, लेकिन मानसून की वापसी नहीं हुई है। आगामी 2 से 3 दिनों तक बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। राजधानी समेत कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई। रायपुर में महज 3.1 मिमी पानी गिरा। वहीं पोड़ी, बछरा, तोकापाल में 20, बेलरगााँव, जगदलपुर व खड़गवां में 10 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। कुछ स्थानों पर इससे कम पानी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात के कुछ हिस्सों से लौट रहा है। छत्तीसगढ़ में अभी मानसून की वापसी शुरू नहीं हुई है। 15 अक्टूबर के आसपास मानसून लौट सकता है। इन दिनों हो रही बारिश धान की फसल के लिए नुकसानदायक है। इससे खड़ी फसल गिर रही है और धान की बालियां भी झड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *