समालखा से पूर्व विधायक और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी के आवास पर छापेमारी
समालखा , शुक्रवार शाम को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने समालखा से पूर्व विधायक और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी धर्म सिंह छौक्कर के आवास पर छापेमारी की है। बताया जाता है कि 4 गाड़ियों में ED की टीम छौक्कर के घर पहुंची हैं। खबर लिखे जाने तक अभी अंदर जांच चल रही थी।
उल्लेखनीय है कि धर्म सिंह छौक्कर (Dharam Singh Chhoker) को दो अक्टूबर को शाम छह बजे तक सरेंडर करने, अन्यथा पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के हाईकोर्ट के निर्देश दिए गए थे।
