March 8, 2026

राहुल गांधी का आरोप, कहा- मोदी ने 24 लाख छात्रों का घर तोड़ दिया

नई दिल्ली – देशभर में नीट के रिजल्ट को लेकर सवाल उठ रहे है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नीट के रिजल्ट में धांधली करके 24 लाख छात्रों का घर तोड़ दिया गया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली है और नीट परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को तोड़ दिया है। एक ही एग्जाम सेंटर से 6 छात्र मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं, कितनों को ऐसे मार्क्स मिलते हैं जो टेक्निकली संभव ही नहीं है, लेकिन सरकार लगातार पेपर लीक की संभावना को नकार रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से चल रहे इस पेपर लीक उद्योग से निपटने के लिए ही कांग्रेस ने एक रोबस्ट प्लान बनाया था। हमने अपने मैनिफेस्टो में कानून बना कर छात्रों को पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया था। आज मैं देश के सभी स्टूडेंट्स को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संसद में आपकी आवाज बनकर आपके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाऊंगा। युवाओं ने INDIA पर भरोसा जताया है, INDIA उनकी आवाज को दबने नहीं देगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *