February 12, 2026

पुष्पिंदर वर्मा ने की प्रैस कॉन्फ्रेंस, जताया मुख्यमंत्री का आभार

रजनीश, हमीरपुर,

आज शनिवार को हमीरपुर विधानसभा के प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पिंदर वर्मा ने एक प्रैस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने हाल ही नगर परिषद हमीरपुर में नॉमिनेट हुए मनोनित सदस्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार u किया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री एनएसयूआई, और संगठन में कई बड़े पदों पर रहने के बाद मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा की संगठन ही सरकार बनाता है। उन्होंने कहा की हमीरपुर में बने मनोनित सदस्य भी संगठन से जुड़े हुए हैं और कई बरसों से संगठन में काम कर रहे हैं। पुष्पिंदर वर्मा ने कहा की उन्होंने समाचार पत्रों में पढ़ा कि यहां के आजाद विधायक बोल रहे है की उन्हें नहीं पूछा गया।इस पर उन्होंने बोला कि सदस्य सरकार के बनने थे जो मुख्यमंत्री ने बना दिए। इस पर विधायक को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने बस स्टैंड को लेकर कहा की बस स्टैंड का काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा। टीपीआर बनकर तैयार हो गई है। उन्होंने आपदा में बेहतरीन कार्य करने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *